कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए पूरी दुनिया लड़ रही है। कई देशों सहित भारत में भी इस खतरनाक वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि लोगों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान भी कर दिया। कोरोना कितना खतरनाक है इसे बताने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली शाह (Shefali Shah) ने एक वीडियो साझा किया है।
मुंह को पॉलीथीन से बांधकर शेफाली शाह ने शेयर किया वीडियो, बताया कितना खतरनाक है कोरोना वायरस
शेफाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने मुंह को पॉलीथीन से ढकी हुई हैं। अपने मुंह को पॉलीथीन से ढकने का शेफाली का मकसद ये है कि जब कोरोना वायरस फेफड़ों पर अटैक करता है तो कैसा लगता है। इस वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि कोई भी इसे घर पर करने की कोशिश न करें।
वीडियो में शेफाली कह रही हैं- 'ये वैसा ही है जैसा हम क्वारंटीन के दौरान महसूस करते हैं। आपके फेफड़ों को उस वक्त ठीक ऐसा ही लगेगा जब कोरोना वायरस उस पर अटैक करेगा जब ये डेवलेप होना शुरू होगा। खुद को, अपने परिवार को और दोस्तों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो घर पर ही रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर एक भी इस वायरस की चपेट में आया तो ये जंगल में आग की तरफ फैल जाएगा।'
A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial) on
शेफाली आगे कह रही हैं- 'अगर ये चेतावनी आपको समझ नहीं आ रही है तो पता नहीं क्या समझ आएगा। मैं सांस नहीं ले पा रही हूं। अगर ये वायरस फैल गया तो जिन्हें हम प्यार करते हैं वो भी सांस नहीं ले पाएंगे।' आपको बता दें, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना वायरस से 606 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही 14 अप्रैल तक पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर चुके हैं। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां अभी तक इसके 122 मामले आ चुके हैं वहीं केरल में भी 118 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। अभी भी एक तबका ऐसा है जो इसकी गंभीरता को नहीं समझ रहा है और सामाजिक दूरी जैसे अति महत्वपूर्ण उपाय को अपनाने में रुचि नहीं दिखा रहा है।
अमर हो गए रामानंद सागर की 'रामायण' के ये 10 किरदार, 33 साल बाद ऐसे दिखते हैं राम-सीता और लक्ष्मण