'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा टिक टॉक पर भी एक्टिव हैं। अब उन्होंने एक वीडियो बनाया है जो वायरल हो रहा है। शेफाली गाने पर डांस कर रही हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
'बिग बॉस 13' की इस कंटेस्टेंट ने बनाया टिक टॉक वीडियो, नेहा कक्कड़ के गाने पर कर रहीं डांस
टिक टॉक वीडियो में शेफाली बग्गा नेहा कक्कड़ के गाने 'गोवा बीच' पर डांस कर रही हैं। इस दौरान शेफाली ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शेफाली ने ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial) on
वीडियो सामने आने के बाद फैंस शेफाली के डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं। फैंस शेफाली से शहनाज के साथ मिलकर एक टिक टॉक वीडियो की डिमांड कर रहे हैं। दरअसल 'बिग बॉस 13' में रहते हुए शेफाली और शहनाज के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। दोनों की दोस्ती घर से निकलने के बाद भी कायम है। शेफाली ने शहनाज के साथ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इससे पहले शहनाज का एक टिक टॉक वीडियो सामने आया था जिसमें उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो में शहनाज शीशे के सामने खड़ी हैं। वो नेहा कक्कड़ के नए गाने 'गोवा बीच' पर डांस कर रही हैं। इस दौरान शहनाज ने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका कैरी किया हुआ है।
#shehnaazgill insta story 😍❤️ #SidNaaz #sidharthshukla
A post shared by SIDNAAZ UPDATES 👑 (@sidnaazupdates) on
'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल अभी अपने शो 'मुझसे शादी करोगे' में व्यस्त हैं। इसमें वो अपने लिए दूल्हा खोज रही हैं। इस बीच शहनाज गिल फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला ने देर रात दोस्तों के साथ की जमकर पार्टी, देखिए जश्न की तस्वीरें