Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo पर पहली बार बोले शत्रुघ्न सिन्हा,'मैंने सब कुछ किया लेकिन...'

Thu, 07 Feb 2019 09:16 AM IST
Prabudhh Jain एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 07 Feb 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha said i am lucky my name did not involved in metoo
shatrughan sinha - फोटो : file photo
पिछले साल से शुरू हुए #MeToo अभियान के जरिए बॉलीवुड की कई महिलाओं और अभिनेत्रियों ने सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इस खास अभियान का बॉलीवुड के कई नामी चेहरे शिकार हुए। वहीं #MeToo से दूर रही कई हस्तियां इस पर बयान देने से भी बचती रहीं। इन सबके बीच दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा #MeToo अभियान और महिलाओं को लेकर बयान दिया है।


Trending Videos
Shatrughan Sinha said i am lucky my name did not involved in metoo
Shatrughan Sinha - फोटो : file photo
बीजेपी के बागी नेता हाल ही में लेखक ध्रुव सोमानी की पुस्तक 'ए टच ऑफ एविल' के विमोचन के मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि एक सफल आदमी के पतन के पीछे हमेशा से एक महिला का हाथ रहा है। इसके बाद उन्होंने #MeToo पर बात की और कहा कि वह इस अभियान का मजाक नहीं बना रहे हैं। उनके इस बयान को नकारात्मक तरीके से ना लिया जाए।
 
Shatrughan Sinha said i am lucky my name did not involved in metoo
shatrughan sinha - फोटो : file photo
#MeToo अभियान पर बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- 'आज मीटू का समय है और कहने में कोई शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए कि सफल आदमी के पतन के पीछे हमेशा से एक महिला का हाथ रहा है।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा- 'मैंने इस अभियान में जो देखा है उसमें सफल पुरुषों की परेशानियों और बदनामी के पीछे ज्यादातर महिलाएं रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha said i am lucky my name did not involved in metoo
shatrughan sinha - फोटो : file photo
खुद को भाग्यशाली मानते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- "मैं सच में खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि आज के समय में तमाम हरकतें करने के बावजूद मेरा नाम #MeToo अभियान में नहीं आया। इसलिए, मैं अपनी पत्नी को सुनता हूं और कभी-कभार उसकी आड़ लेता हूं ताकि कुछ न हो तो भी मैं दिखा सकूं कि 'मैं खुशहाल शादीशुदा हूं, मेरा जीवन अच्छा है।' 
 
विज्ञापन
Shatrughan Sinha said i am lucky my name did not involved in metoo
तनुश्री दत्ता - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बीते साल अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सबसे पहले #MeToo अभियान पर बात करते हुए एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली कई महिलाओं और अभिनेत्रियों ने भी अपनी आपबीती बताई। #MeToo अभियान का शिकार केंद्र मंत्री एमजे अकबर भी हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed