फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुजीत कुमार के जन्मदिन और आकाश अंबानी की शादी की तारीख सहित, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Thu, 07 Feb 2019 08:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Akash Ambani wedding date to Sujit Kumar birthday these are top 5 news of bollywood today
Sujit Kumar - फोटो : social media
दिग्गज कलाकार सुजीत कुमार का जन्मदिन 85वां जन्मदिन आज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुजीत कुमार का जन्मदिन 7 फरवरी को होता है। उनका जन्म साल 1934 में बनारस में हुआ था। वह बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के भी बड़े कलाकारों में से एक थे। उन्होंने दिग्गज कलाकार राजेश खन्ना के साथ कई फिल्में कीं। सुजीत ने कई फिल्मों में खलनायक की भी शानदार भूमिका अदा की है। बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें बहुत बार पुरस्कारों सेे भी नवाजा गया।  
Akash Ambani wedding date to Sujit Kumar birthday these are top 5 news of bollywood today
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : file photo
#MeToo को लेकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- 'भाग्याशाली हूं जो कोई आरोप नहीं लगा'
दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मीटू अभियान को लेकर बड़ी बात बोली है। वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनपर अभी तक मीटू जैसा कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा है कि वह मीटू अभियान का मजाक नहीं बना रहे हैं।  शत्रुघ्न सिन्हा ने यह बात लेखक ध्रुव सोमानी की पुस्तक 'ए टच ऑफ एविल' के विमोचन के मौके पर बोली। पता हो कि पिछले साल मीटू अभिनाय के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों पर यौन उत्पीड़न एवं बलात्कार के आरोप लगे। 
Akash Ambani wedding date to Sujit Kumar birthday these are top 5 news of bollywood today
Arun Govil - फोटो : social media
'रामायण' के राम अब होंगे कांग्रेस में शामिल, इंदौर से लड़ेंगे चुनाव
रामानंद सागर के रामायण सीरीयल से अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार एक्टर अरुण गोविल जल्द ही अपने फैंस को देश की जनता से रूबरू होने वाले हैं। जी हां, खबर है कि अरुण गोविल ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के मन बनाया है। इतना ही नहीं खबर यह भी है कि वह मध्य प्रदेश के इंदौर से लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। हालांकि, अरुण गोविल को लेकर इस खबर पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Akash Ambani wedding date to Sujit Kumar birthday these are top 5 news of bollywood today
ranveer singh - फोटो : file photo
'83' के लिए कपिल देव के साथ समय बिता रहे हैं रणवीर सिंह
2016 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म 'एम एस 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' बीते साल पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक को भी पर्दे पर लाने का ऐलान हुआ। कपिल देव की इस बायोपिक का नाम '83' है और इसमें एक्टर रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कपिल देव के तरह खुद के फीट रखने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस बीच खबर है कि रणवीर सिंह '83' के लिए कपिल देव के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
Akash Ambani wedding date to Sujit Kumar birthday these are top 5 news of bollywood today
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
अगले महीने अंबानी परिवार के घर बजेगी शहनाई
बीते कई दिनों से उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की होने वाली पत्नी श्लोका मेहता को कई बार शॉपिंग करते देखा गया। हाल में उन्हें मुंबई में मोनिशा जयसिंह के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि मुकेश अंबानी के घर जल्द शहनाई बजेगी। ये पूरी तरह से कन्फर्म हो गया है कि इस साल मार्च में ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी करेंगे। दोनों की शादी की डेट भी तय हो चुकी है।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की डेट फाइनल, तीन दिन तक चलेगा समारोह
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed