फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के बिजली बंद कर मोमबत्ती जलाने की अपील का बनाया मजाक, अदनान सामी ने यूं दिया जवाब

Sat, 04 Apr 2020 06:47 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 04 Apr 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor make fun of PM Narendra Modi appeal burn candles   and lamps amid lockdown Adnan Sami replied him
Adnan Sami - फोटो : Social Media

भारत इन दिनों कोरोना वायरस की मार झेल रह है। इस वायरस का असर आम लोगों की जिंदगी के साथ ही साथ देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। कोरोना वायरस के संकट को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है। इस बीच बीते शुक्रवार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए एकता और जोश दिखाने की अपील की है।

Shashi Tharoor make fun of PM Narendra Modi appeal burn candles   and lamps amid lockdown Adnan Sami replied him
अदनान सामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय को संबोधित करते हुए कहा कि रविवार रात नौ बजे से नौ मिनट के लिए देशवासी अपने-अपने घरों की बत्तियां बुझा दें और बालकनी में मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएं। पीएम मोदी की इस बात को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोग जहां प्रधानमंत्री के इस फैसले के खिलाफ दिखे तो काफी लोगों ने इसका समर्थन भी किया है। इस बात के समर्थन और विरोध को लेकर बॉलीवुड के मशहूर गायक अदनान सामी और कांग्रेस नेता शशि थरूर ट्विटर पर भिड़ गए हैं। 

Shashi Tharoor make fun of PM Narendra Modi appeal burn candles   and lamps amid lockdown Adnan Sami replied him
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दरअसल शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लि. की एक चिट्ठी साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने चिट्ठी के साथ अपने ट्वीट में लिखा, 'रविवार को नौ बजे रात में बिजली की मांग में अप्रत्याशित कमी हो जाएगी और फिर 9.09 बजे अचानक बहुत बढ़ जाएगी। इस कारण इलेक्ट्रिकल ग्रिड क्रैश कर सकते हैं। इसलिए इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड्स रात 8 बजे से ही बिजली काटने और 9.09 बजे वापस देने की सोच रहे हैं।' उन्होंने तंज किया, 'प्रधानमंत्री ने एक और चीज पर विचार नहीं किया।' शशि को करारा जवाब देते हुए अदनान सामी ने अपने ट्वीट में लिखा कि इस वक्त जब देश को एकजुट रहने की जरूरत है तो आपका ये बयान बेहद खराब है। इस वक्त देश को एक तेज के साथ आग आने की जरूरत है। तो आप चिल करो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashi Tharoor make fun of PM Narendra Modi appeal burn candles   and lamps amid lockdown Adnan Sami replied him
शशि थरूर - फोटो : एएनआई

इसके बाद शशि थरूर ने अदनान सामी को हिंदी में जवाब देते हुए लिखा, 'भाई साहब, आप का संदेश हिंदुस्तानी में होता तो ज्यादा अच्छे से समझ आता। मैं भी तो यही कह रहा हूँ के लोगों को अंधेरी संरग में क्यों रखना जब कि रोशनी हो सकती है। और हाँ बिना बिजली के लिफ्ट कैसे कराएंगे?' अदनाम सामी ने शशि थरूर के इस ट्वीट का भी बेबाकी से जवाब दिया। 
 

विज्ञापन
Shashi Tharoor make fun of PM Narendra Modi appeal burn candles   and lamps amid lockdown Adnan Sami replied him
Adnan Sami - फोटो : Social Media

गायक ने अपने जवाब में कहा कि, भाई साहब, 'मैंने आपको अंग्रेज़ी में इसलिए लिखा था क्योंकि आपका पहला ट्वीट अंग्रेज़ी भाषा में था। अब जो आपने हिंदी में लिखा है तो लिहाज़ा जवाब हिंदी में दूंगा......रोशनी आप दिल में रखिए और लिफ्ट की फिक्र ना करें - वो मौला देगा!! कोई और जुबान?' सोशल मीडिया पर शशि थरूर और अदनान सामी की ट्वीटर पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed