बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर अपने दौरान में करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करता थे। आज 4 दिसंबर को शशि कपूर की पुण्यतिथि है। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 4 दिसंबर 2017 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को करीब 160 फिल्में दी हैं। उनकी अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। शशि कपूर आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'साइड स्ट्रीट' में नजर आए थे। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि शशि कपूर का असली नाम बलवीर राज कपूर था। आइए आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।
Shashi Kapoor: हिट फिल्मों के बाद भी पाई-पाई को मोहताज हो गए थे शशि कपूर, बेचने पड़े थे पत्नी के गहने और कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:28 AM IST
सार
राज कपूर के परिवार में जन्मे दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने 60 के दशक में फिल्मों में अपना डेब्यू किया था जो सक्सेसफुल रहा। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन