राजकपूर के परिवार में जन्में दिग्गज अभिनेता शशि कपूर 80 के दशक में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार थे। 18 मार्च 1938 को जन्मे शशि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले शशि कपूर उस समय युवा दिलों की धड़कन हुआ करते थे और उन्होंने अपने पूरे जीवन भर लोगों के दिलों पर राज किया। 4 दिसंबर साल 2017 को इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अदाकारी लोगों को बेहद पसंद थी और आज भी लोग उनकी फिल्मों को बहुत ही शौक से देखते हैं। अगर आप भी शशि कपूर के फैन हैं तो ओटीटी पर इस दिग्गज अभिनेता की कई फिल्में हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।
Shashi Kapoor birth anniversary: इन फिल्मों से मिला था शशि कपूर को स्टारडम, ओटीटी पर देख सकते हैं दिग्गज अभिनेता की ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 18 Mar 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन