{"_id":"5d1f7f008ebc3e3c823c212a","slug":"shanu-sharma-wishes-ranveer-singh-birthday-with-throwback-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थ डे से पहले ही रणवीर को बधाई देने का सिलसिला शुरू, खास दोस्त ने इस अंदाज में किया विश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थ डे से पहले ही रणवीर को बधाई देने का सिलसिला शुरू, खास दोस्त ने इस अंदाज में किया विश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्मदिन 6 जुलाई को होता है। बर्थ डे से पहले उनके दोस्तों और चाहने वालों की शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। रणवीर सिंह को उनकी खास दोस्त कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उन्हें बेहद अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
2 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
शानू शर्मा ने रणवीर सिंह की 8 साल पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में शानू शर्मा और रणवीर सिंह रेड ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शानू शर्मा ने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
शानू शर्मा और रणवीर सिंह की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के शानदार एक्टर में से एक हैं। रणवीर ने बॉलीवुड में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से साल 2010 में एंट्री की थी। यह फिल्म हिट गई और रणवीर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh, Ritika Bhavnani
- फोटो : social media
रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल हो चुके हैं। इतने कम समय में रणवीर ने न केवल हिंदी सिनेमाजगत पर कब्जा जमाया बल्कि अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया। वहीं रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वह '83' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह मशहूर क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
- फोटो : file photo
यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म '83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी। इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। जो फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।