बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से जूझती हुई आगे बढ़ती हैं। ऐसा ही कुछ खराब समय एक्ट्रेस शमा सिकंदर के लिए भी रहा था। शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' से चर्चा में आईं शमा सिकंदर इतना परेशान हो चुकी थीं कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था कि वो बच गईं।
2 of 5
शमा सिकंदर
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपनी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया कि वो जीना नहीं चाहती थीं। दरअसल, 5 साल पहले वो बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। ये एक तरह की मानसिक बीमारी है। वो इस बीमारी से इतनी परेशान हो चुकी थीं कि बार-बार खुदकुशी करने की सोचती थीं।
3 of 5
शमा सिकंदर
- फोटो : Instagram
फिर एक समय ऐसा आया जब उन्होंने ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया था और उसमें बताया था कि सुसाइड करने से पहले वो अपनी मां के पास गईं और उन्हें किस कर गुड नाइट बोला। फिर वो अपनी मां से कहती हैं कि अब उन्हें सुबह मत जगाना। इसके बाद शमा ने अपने भाई को बैंक की सभी जानकारी दीं। इससे शमा का भाई परेशान हो गया। भाई ने तुरंत मां को कॉल किया और कहा कि शमा को जाकर देखो। इसके बाद मां ने आकर उन्हें देखा और फिर तीन घंटे बाद होश आया तो वो हॉस्पिटल में थीं।
4 of 5
शमा सिकंदर
- फोटो : Instagram
बीमारी से ठीक हो चुकीं शमा सिकंदर ने जनवरी, 2016 में जेम्स मिलिरॉन नाम के शख्स से सगाई की थी। सगाई की कुछ फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। शमा इन तस्वीरों में पहचान में ही नहीं आ रही थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कई सवाल करने लगे थे। जिसपर इस बारे में शमा ने कहा था कि उनमें ये बदलाव उनके फिटनेस शेड्यूल, जिमिंग और हेल्दी डायट की वजह से आया, लेकिन इस तरह से पूरी शक्ल का बदल जाना काफी हैरानी की बात थी। उसके बाद उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की बातें भी सामने आईं थीं।
5 of 5
शमा सिकंदर
- फोटो : Instagram
बता दें कि राजस्थान के मकराना की रहने वाली शमा सिकंदर ने सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। शमा के पिता फिल्म स्टार्स की लाइफ स्टाइल से काफी प्रभावित थे। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को फिल्म जगत में ले जाने का फैसला लिया। 1995 में शमा ने मुंबई के तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग में एडमिशन लिया। यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद 1998 में उन्होंने फिरोज खान की फिल्म 'प्रेम अगन' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों जैसे 'मन', 'अंश', ‘कोइंसीडेंस की तलाश’ और ‘धूम धडा़का’ में काम किया। इसके बाद शमा ने टीवी धारावाहिकों में भी काम किया, जिसमें 'बालवीर', 'सेवेन', 'पॉपकॉर्न न्यूज', 'सीआईडी' जैसे धारावाहिक शामिल हैं।