अभिनेत्री शालिनी पांडे को संदीप रेड्डी वांगा की अर्जुन रेड्डी के लिए पहचाना जाता है। इस फिल्म में विजय देवराकोंडा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मगर, शालिनी हिंदी रीमेक कबीर सिंह का हिस्सा नहीं थीं। इसके हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आई थीं। अभिनेत्री ने हाल ही में कबीर सिंह को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कियारा आडवाणी का किरदार उनसे कैसे अलग था।
Shalini Pandey: शालिनी ने कबीर सिंह पर की बात, बताया- अर्जुन रेड्डी से कैसे अलग था कियारा आडवाणी का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:34 AM IST
सार
एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा, 'मुझे नहीं पता। मैंने कभी इस तरह से नहीं सोचा था। मैंने उस फिल्म को बिल्कुल अलग फिल्म के तौर पर लिया। इसके अलावा मेरा यह मानना है कि दो लोगी की अलग-अलग एनर्जी और वाइब्स होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन