{"_id":"5ae401364f1c1b3a0b8b6f8f","slug":"shakti-kapoor-spills-the-beans-about-his-daughter-shraddha-kapoor-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे शख्स से श्रद्धा कपूर की शादी करवाना चाहते हैं पापा, शक्ति कपूर ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसे शख्स से श्रद्धा कपूर की शादी करवाना चाहते हैं पापा, शक्ति कपूर ने दिया बड़ा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड में आजकल सोनम कपूर की शादी से जुड़ी खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसके बाद एक और कपूर खानदान की बेटी की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें, यह कपूर बेटी कोई और नहीं बल्कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हैं। इन अटकलों को देखते हुए हाल ही में पापा शक्ति कपूर ने श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर एख बड़ा बयान दे दिया है।
Trending Videos
शक्ति कपूर का कहना है कि उनकी बेटी और ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी। फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' के पोस्टर और टीजर के रिलीज के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान शक्ति ने कहा, 'हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे और सम्मानित परिवार में हो। मेरी दुआ है कि वह निजी और व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ें। बतौर पिता मैं सोचता हूं कि आपको अपने बच्चों को कुछ आजादी देनी होगी क्योंकि वह समय चला गया जब अभिभावक अपने बच्चों की शादी अपने मन से करते थे।'
shraddha kapoor
उन्होंने कहा, 'हमें अब उनके जीवनसाथी सहित हर मामले में उनकी पसंद पूछनी पड़ती है। फिलहाल वह अपने करियर में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, लेकिन वह अपनी वैवाहिक योजनाओं के बारे में जब भी बताएंगी कि वह अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, पिछले दिनों श्रद्धा की शादी के कयास उस वक्त लगाए जाने शुरू हुए जब उन्होंने फेसबुक पर एक यलो लहंगे वाली अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद उनके फैन्स उनकी शादी को लेकर बातें बनाने लगे।
@veetindia today 🌻 @tanghavri @shraddha.naik @amitthakur_hair @jinal.jj #DREAMTEAM
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
विज्ञापन
उनके कई फैन्स ने तो उनसे यह तक पूछ लिया कि क्या मिलिंद सोमन, सोनम कपूर के बाद श्रद्धा भी इस साल शादी करने वालों की लिस्ट में हैं? यदि हां, तो वह खुशनसीब कौन है? फिलहाल श्रद्धा भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।