डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब दर्शक ज्यादा उमड़ रहे हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार अपने फैन्स से जुड़ने के लिए यहां आने में भी नहीं कतरा रहे हैं। खबर है कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन के भी इस प्लेटफॉर्म पर उतरने की बात की जा रही थी।
सैफ अली खान-अक्षय कुमार के बाद अब शाहरुख करेंगे डिजिटल डेब्यू, ये हो रही तैयारी
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, शाहरुख अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वह एक थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वेबसाइट के मुताबिक, किंग खान ने इस वेब सीरीज की कहानी जानते ही हामी भर दी है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सीरीज को शाहरुख की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा।
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
स्पॉटब्वॉय के अनुसार, अभिनेता के करीबी सूत्रों से पता चला है कि शाहरुख खान ने जिस सीरीज में हाथ डाला है वह एक थ्रिलर है, शाहरुख को इस सीरीज की कहानी इतनी पसंद आई की वह इसे प्रोड्यूस करने के साथ-साथ इसमें अभिनय करने को लेकर भी उत्साहित हैं।
No reason..no information...nothing to share, just ‘feeling good about life after a bath’ selfie...
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि “हाल ही में शाहरुख ने इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी कंपनी अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ एक वेब सीरिज कर रही है, जिसपर काम भी चल रहा है। इस वेब सीरीज का नाम ‘बॉर्ड ऑफ ब्लड’ बताया गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी लीड किरदार निभाते दिखेंगे। यह सीरीज बिलाल सिद्धीकी की बुक पर आधारित है।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। सैफ अली खान की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स दर्शकों को बहुत पंसद आई थी। वहीं, बॉलीवुड के छोटे-छोटे कलाकार भी इन सीरीज के जरिए बड़ा नाम कमा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार भी दी एंड वेब सीरीज लांच कर चुके हैं। यह सीरीज स्टंट बेस्ड हैं जिसमें अक्षय के खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे।