फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के 'बादशाह' शाहरुख खान इन दिनों किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाह रहे हैं। लेकिन ऐसे में वह पूरी तरह से मीडिया में अपनी इमेज को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Amar Ujala
बीती रात शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। खबर यह है कि वह मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए हैं। शाहरुख न्यू यॉर्क में एक खास अमरीकी शो में हिस्सा लेने के लिए गए हैं। इस शो का नाम है डेविड लेटरमैन शो, जिसके होस्ट मशहूर टेलीविजन होस्ट डेविड लेटरमैन हैं।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Amar Ujala
न्यूयॉर्क के लिए रवाना होते वक्त शाहरुख खान हमेशा की तरह मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। ऊपर से निचे तक शाहरुख काले रंग से ढके हुए दिखे। काले रंग का ट्रैक सूट पहने शाहरुख अपना एयरपोर्ट लुक ऑन प्वॉइंट रख रहे हैं।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Amar Ujala
अब एयरपोर्ट पर किसी को शाहरुख खान मिल जाएं, उसके लिए यह किसी सपने से कम नहीं है। शाहरुख ने एयरपोर्ट पर अपनी एक फैन के साथ भी तस्वीरें खिंचवाकर फैन का सपना भी पूरा किया। फैन को देख आप अनुमान लगा सकते हैं, कि यह कितनी खुश हैं।
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Amar Ujala
बात करें डेविड लेटरमैन के शो की, तो यह शो 16 मई को शूट किया जाएगा। जहां शाहरुख और डेविड लेटरमैन के साथ काफी बड़ी ऑडियंस भी इस शो का हिस्सा होगी।