शाहरुख खान का क्रेज दर्शकों के सिर पर सवार है। उसी का नतीजा है कि थिएटर्स फुल जा रहे हैं और जवान बंपर कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करने के बाद शाहरुख खान ने अपने हेटर्स को साफ तौर पर यह मैसेज दे दिया है कि बॉक्स ऑफिस के किंग आज भी वही हैं और जितनी लोकप्रियता उनकी वर्षों पहले थी आज उससे ज्यादा बढ़ चुकी है। दो दिन में 200 करोड़ कमाने के बाद शाहरुख खान एकबार फिर से बादशाह बन गए हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान की इस फिल्म को हाल ही में चुनौती का सामना करना पड़ा है। दरअसल कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार को नए संसद भवन में जवान दिखाने की चुनौती डे डाली है।
2 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल कुछ दिन पहले नए संसद भवन में सनी देओल की फिल्म गदर 2 की बंपर सफलता और लोगों का फिल्म को लेकर देश के प्रति प्यार को देखते हुए लोकसभा सांसदों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी। अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे शाहरुख खान की फिल्म जवान से जोड़ते हुए मोदी सरकार को चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा है कि क्या मोदी सरकार में जवान को नए संसद भवन में दिखाने की हिम्मत है।
इसे भी पढ़ें- Jawan 2: 'जवान 2' के लिए 'आजाद' को है वीजा का इंतजार, शाहरुख के इस जवाब ने बढ़ाई सीक्वल को लेकर बेचैनी
3 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर जयराम रमेश ने लिखा, 'नए संसद भवन में कुछ दिन पहले गदर 2 दिखाई गई थी। क्या मोदी सरकार में जवान की स्क्रीनिंग कराने की भी हिम्मत है?' बता दें कि गदर 2 ऐसी पहली फिल्म है जिसे नए संसद भवन में दिखाया गया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग 25 अगस्त को हुई थी। गदर 2 ने अब तक तकरीबन 512 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं जवान को रिलीज हुए महज तीन दिन का समय बीता है और फिल्म गदर मचा रही है।
4 of 5
जवान फिल्म गर्ल गैंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल जवान में शाहरुख खान ने एक राजनीतिक संदेश दिया है। मंत्रियों के कामकाज और सरकार पर यह फिल्म कई सवाल खड़े करती है। यही वजह है कि जयराम रमेश ने मोदी सरकार को इस बात की चुनौती दी है। वहीं जवान के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जवान बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रही है। इसी के चलते तीसरे दिन फिल्म ने 74.5 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद जवान का कलेक्शन 202.73 करोड़ हो गया है। वहीं इसमें 177.73 करोड़ हिंदी, तमिल 14.37 करोड़ और तेलुगू में 10.63 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
5 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें, जवान कमाई के मामले में पहली हिंदी ऑफ ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जबकि यह साल में शाहरुख खान की दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित होने की राह पर निकलती दिख रही है।