बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। एसआरके की 'जवान' को दर्शकों से टिकट खिड़की पर बेहद प्यार मिल रहा है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 202.73 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। इस बीच एसआरके के एक ट्वीट ने फैंस के बीच 'जवान' के सीक्वल को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है।
2 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी हां, हाल ही में किंग खान ने एक्स (ट्विटर) पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दिए। जवान को दुनियाभर में मिल रहे इतने प्यार का वीडियो अभिनेता अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस को धन्यवाद दे रहे हैं।
3 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
फैन ने उनसे पूछा, "सर काली के साथ 'डील' क्यों नहीं कर रहे। मैं विजय सेतुपति सर का बहुत बड़ा फैन हूं! @iamsrk।" शाहरुख खान ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं...पर काली का काला धन तो ले लिया, अब देखो दूसरों के भी स्विस बैंकों से लेकर आता हूं...बस वीजा का ही इंतजार कर रहा हूं। हा हा!'' "
4 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच सुपरस्टार के एक फैन ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की और पूछा फिल्म में 'आजाद' ने कोई सौदा क्यों नहीं किया और काली यानी विजय सेतुपति को मार डाला। शाहरुख ने उन्हें जो जवाब दिया वह सीक्वल के लिए बड़ा संकेत माना जा सकता है। फिल्म में काली को हराने के बाद, एसटीएफ अधिकारी माधवन नायक आजाद (शाहरुख खान) और उनकी टीम को स्विट्जरलैंड भेजते हैं और एक दूसरे मिशन के लिए स्विस बैंकों को निशाना बनाते हैं।
5 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही शाहरुख ने अपना जवाब साझा किया लोगों ने अनुमान लगाया कि अभिनेता ने जवान 2 के बारे में बात कर रहे है। एक यूजर ने पूछा, "जवान 2 चालू है?" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "सीक्वल की पुष्टि हो गई।" एक फैन ने लिखा, "जवान 2 सिर्फ विक्रम राठौड़ के साथ।" एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "विक्रम राठौड़ की कहानी जवान 2 की जुबानी।"
यह भी पढ़ें- Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म 'फाइटर' में होगा पार्टी एंथम, जानें कब और कहां शूट होगा गाना