बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने बीते लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन किया है। अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर अभिनेता इंडस्ट्री के किंग खान बन चुके हैं। बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख का अपना एक अलग अंदाज है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले शाहरुख असल जिंदगी में भी किसी किंग से कम नहीं है। कमाई के मामले में शाहरुख खान कई बड़े कलाकारों को टक्कर देते हैं। अभिनेता इस साल अपना 57वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। तो चलिए अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में-
2 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : Social media
कई रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान इंडस्ट्री के तीनों खानों में सबसे रईस हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान एक दिन में लगभग 1.4 करोड़ की कमाई करते हैं। अभिनेता की कुल नेटवर्थ की बात करें तो वर्तमान में शाहरुख खान लगभग 5593 करोड रुपए के मालिक हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेता कई अन्य जगहों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। शाहरुख खान की खुद की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी कई फिल्मों के जरिए अभिनेता ने काफी मोटी कमाई की है। इसके अलावा वह आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ऑनर भी हैं।
Bigg Boss: बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने अपने को-स्टार्स पर लगाए थे गंभीर आरोप, नेशनल टीवी पर खोली थी पोल
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : Social media
देश में करोड़ों की कमाई करने वाले शाहरुख खान के पास मुंबई के अलावा दुबई में भी कई प्रॉपर्टीज हैं। वहीं, बात करें अभिनेता के घर मन्नत की तो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर शाहरुख खान का यह बंगला भी करोड़ों का है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है। इसके अलावा शाहरुख खान दिल्ली में एक घर और दुबई में एक विला के मालिक हैं। इन सबके अलावा एक्टर घड़ियों और गाड़ियों के भी काफी शौकीन हैं। शाहरुख खान के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास बुगाटी, वेरॉन, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज, मित्सुबिसी पजेरो, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर, रोल्स रॉयस ड्रॉप हेड कूप जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
Photos of the day: समंदर किनारे पूजा की दिलकश अदाएं और परिणीति का बोल्ड अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
4 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : Social media
फिल्मों और अपनी कंपनी के अलावा अभिनेता कई कमर्शियल के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। बीते कई सालों से पेप्सी, व्हर्लपूल, नोकिया, हुंडई, डिश टीवी, बायजूस, बिग बास्केट जैसे ब्रांड का चेहरा रहे अभिनेता एक विज्ञापन के शूट के लिए प्रतिदिन करीब 3.5 से चार करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं शादियों में शिरकत करने के लिए अभिनेता मोटी रकम लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए एक्टर लगभग 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं तो वहीं सिर्फ उपस्थित होने के लिए शाहरुख लगभग 15 हजार डॉलर तक वसूलते हैं।
Ram Setu Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी राम सेतु? बजट निकालना भी हो रहा मुश्किल