फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की 'जीरो' के Review से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, क्या सच में नरेंद्र मोदी ने भी किया ट्वीट

Thu, 20 Dec 2018 10:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 20 Dec 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan film zero fake review viral on social media
shahrukh khan - फोटो : twitter
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । ये फिल्म कल यानी 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है । फिल्म में शाहरुख खान एक बौने लड़के का किरदार निभा रहे हैं । शाहरुख के अलावा 'जीरो' में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी । शाहरुख अपनी इस फिल्म को हिट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं । 
shahrukh khan film zero fake review viral on social media
फिल्म जीरो का गाना
शाहरुख हर मुमकिन तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। शाहरुख की पिछली फिल्म 'हैरी मेट सेजल' फ्लॉप हो गई थी । इस वजह से शाहरुख 'जीरो' को हिट बनाने की कोशिश कर रहे हैं । 'जीरो' को लेकर शाहरुख की मेहनत पर उस वक्त पानी फिरता नजर आया जब सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यूज आना शुरू हो गए। 
 

 


 
shahrukh khan film zero fake review viral on social media
फिल्म जीरो का गाना
इन रिव्यूज से बॉलीवुड और दर्शकों में खलबली मच गई । दरअसल, कुछ रिव्यू निगेटिव थे तो कुछ पॉजिटिव। 'जीरो' के रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शक निगेटिव रिव्यू को पढ़कर निराश हो गए और मायानगरी में भी हड़कंप मच गया । खास बात ये रही कि डोनाल्ड ट्रंप से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक ने 'जीरो' के रिव्यू दिए । 



विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan film zero fake review viral on social media
जीरो - फोटो : SELF
इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल, अक्षय कुमार, आमिर खान, हिलेरी क्लिंटन और व्लामिदिर पुतिन ने भी 'जीरो' का रिव्यू दिया । इन रिव्यूज को आप यहां देख सकते हैं । अगर आप 'जीरो' को लेकर सोच में पड़ गए हैं तो बता दें कि ये सभी फेक अकाउंट हैं । जी हां, इन सेलेब्रिटीज के फेक अकाउंट से रिव्यू ट्वीट किया गया है । 




 
विज्ञापन
shahrukh khan film zero fake review viral on social media
Zero - फोटो : social media
कुछ रिव्यूज बेहद मजेदार हैं । नरेंद्र मोदी के फेक अकाउंट से किया गय ट्वीट- 'मित्रों- अभी जीरो देखी । इस तरह के सिनेमा की हम भारतीयों को सराहना करनी चाहिए । 5/5 स्टार । मैं इस फिल्म और शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा करता हूं ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed