डायरेक्टर एस शंकर की साइंस फिक्शन फिल्म 2.0 को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और खिलाड़ी अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के आगे किसी दूसरी फिल्म का टिकना मुश्किल हो रहा है। तीसरे हफ्ते भी 2.0 कई फिल्मों के लिए चुनौती बनकर टिकट काउंटर पर टिकी हुई है।
'2.0' बनी भारतीय सिनेमा की दूसरी बड़ी फिल्म, 21 दिन में जुटा लिए इतने करोड़
#2Point0 is the No.1 movie for 2018 ticket sales in #BookMyShow pic.twitter.com/HjVOMOqYsP
— Ramesh Bala (@rameshlaus) December 14, 2018
In 20 days, #2Point0 in all languages has done ₹ 420 Cr Nett at the All-India Box Office..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) December 20, 2018
All-time No.2 Indian Movie..
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर जीरो रिलीज हो रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रमोशन भी जोरदार तरीके से किया गया है। ऐसे में देखना होगा कि 2.0, जीरो को कितना टक्कर दे पाती है।
लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। रजनीकांत की फिल्म चीन में लगभग 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। फिल्म जानकारों की मानें तो अगर 2.0 को बड़ी ओपनिंग मिली तो ये बहुत बड़ा धमाका कर देगी। चीन में इतनी स्क्रीन्स पर अभी तक हॉलीवुड फिल्में ही रिलीज होती आई हैं।