दिवाली का त्योहार नजदीक है, हर कोई इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। मौका जब त्योहार का हो तो सेलिब्रिटीज कैसे पीछे रह सकते हैं। इन दिनों बी-टाउन की गलियों में भी दिवाली की धूम है। रोज किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन हो रहा है और सितारे सज-धजकर पहुंच रहे हैं और उस पार्टी में चार चांद लगा रहे हैं। बीते दिनों आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और रमेश तौरानी ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। वहीं कल यानि गुरुवार को सेलेब्स के फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी रखी थी। इस दौरान एक छत के नीचे सितारों का जमावड़ा लगा।
Diwali Bash: सिल्वर साड़ी और मैसी बन में सुहाना खान को देखकर फैंस को आई दीपिका की याद, पूछ डाला ये सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन