{"_id":"5e6f76298ebc3ea7ed38d68a","slug":"shahrukh-khan-daughter-suhana-khan-disables-comments-option-on-instagram-escape-for-trolling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रोल होने के डर से शाहरुख की बेटी सुहाना ने उठाया ऐसा कदम, किसी को नहीं थी उम्मीद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रोल होने के डर से शाहरुख की बेटी सुहाना ने उठाया ऐसा कदम, किसी को नहीं थी उम्मीद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 16 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुहाना खान
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का खूब बोलबाला है। सारा अली खान, अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर जैसे कई बड़े स्टार किड्स फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुके हैं। लेकिन अभी कुछ ऐसे स्टार किड्स बचे हैं जिनको पर्दे पर देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से एक नाम है शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का।
Trending Videos
2 of 4
suhana khan
- फोटो : social media
कुछ दिनों पहले ही सुहाना का इंस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाई हुआ है। जिसके बाद से लोग उन्हें लगातार फॉलो कर रहे हैं। लेकिन लगता है सुहाना को इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं लोग उन्हें ट्रोल न करने लगें। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट्स को डिसेबल कर दिया है। यानि अब कोई भी उनकी किसी भी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर सकता। किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं होगी कि सुहाना ट्रोल से बचने के लिए ऐसा कदम उठा सकती हैं।
ट्रोल होने की वजह से लिया फैसला
ऐसा माना जा रहा है सुहाना ने ये फैसला ट्रोल होने की वजह से लिया है। सुहाना न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। कई बार लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर देते हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। यही नहीं कुछ ने तो उन्हें घमंडी तक कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं है लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सुहाना अलग अलग पोज में नजर आईं। सुहाना खान की ये तस्वीरें उनके रूम की मालूम हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।