बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अभिनय के अलावा वह अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर एक सेशन रखा था जिसमें उन्होंने 15 मिनट तक लोगों के सवाल के जवाब दिए। अब सोशल मीडिया पर उनकी ओर से किए गए रिप्लाई तेजी से वायरल हो रहे हैं। शनिवार को रखे गए इस सेशन में किंग खान ने अपनी फिल्म 'पठान' से लेकर खुद से जुड़ी कई बातें लोगों के साथ शेयर कीं। आइए एक नजर उनके कुछ रिप्लाई पर डालते हैं।
Jawan: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहरुख खान की ‘जवान’, फिल्म के मेकर्स पर लगा कहानी कॉपी करने का आरोप
2 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करके कैसा लग रहा है? इस पर शाहरुख ने लिखा, 'यह बिलकुल ऐसा है जैसे मैं अपने घर वापस आ गया हूं।' वहीं एक यूजर ने इस दौरान ट्विटर पर लिखा कि सोचा था कि गर्लफ्रेंड के साथ पठान देखूंगा लेकिन उसकी शादी किसी और के साथ हो जाएगी।' इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा, 'बहुत दुख की बात है...लेकिन अकेले में भी फिल्म अच्छी लगेगी...चिंता मत करो।'
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान शाहरुख ने अपने को-स्टार जॉन अब्राहम के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जॉन को मैं वर्षों से जानता हूं। उनके साथ काम करके काफी मजा आया। वहीं, उन्होंने दीपिका की भी जमकर तारीफ की। वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े पर्दे पर शाहरुख को आखिरी बार साल 2018 में बतौर लीड एक्टर देखा गया था।
Govinda Viral Video: रियल गोविंदा से 23 साल बाद मिला उनका हमशक्ल, देखते ही छू लिए पैर, वीडियो वायरल
4 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' में वह एक छोटे कद के शख्स के रोल में थे। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म की नाकामी के बाद शाहरुख पिछले चार साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह अगले साल 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' से जबरदस्त वापसी करने की तैयारी में हैं।
One Year Of Sooryavanshi: धर्मा प्रोडक्शन ने सेलिब्रेट किया 'सूर्यवंशी' का एक साल, शेयर की पावर पैक वीडियो