{"_id":"636656c02342003f2e285486","slug":"govinda-met-his-doppelganger-after-23-years-on-airport-video-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda Viral Video: रियल गोविंदा से 23 साल बाद मिला उनका हमशक्ल, देखते ही छू लिए पैर, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda Viral Video: रियल गोविंदा से 23 साल बाद मिला उनका हमशक्ल, देखते ही छू लिए पैर, वीडियो वायरल
90 के दशक के सुपरस्टार्स में से एक गोविंदा भले ही काफी समय से फिल्मों से दूर हों लेकिन अक्सर वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक नहीं बल्कि दो-दो गोविंदा नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि लोगों के बीच इस वीडियो की चर्चा हो रही है।
यह वीडियो एक पैपराजी की ओर से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा कार से एयरपोर्ट पर उतरते हैं। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ नजर आती हैं। तभी गोविंदा के हमशक्ल फूलों का गुलदस्ता लेकर उनसे मिलने चले आते हैं। अपने फेवरेट एक्टर को देखकर वह तुरंंत उनके पैर छू लेते हैें। इस दौरान वह गोविंदा को बताते हैं कि दोनों 23 साल पहले भी मिल चुके हैं। वह अपने फोन पर उन्हें तस्वीर भी दिखाते हैं। यह सब देखकर गोविंदा के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।