फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan and madhavan will be seen together

शाहरुख खान की ये होगी अगली फिल्म, माधवन के साथ दिखेंगे बड़े परदे पर

Wed, 13 Mar 2019 10:33 PM IST
अरविंद अरविंद अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई 
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई  Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 13 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan and madhavan will be seen together
बॉलीवुड - फोटो : jfw

स्पेस रॉकेट से उड़ा बउआ सिंह फिल्म जीरो के क्लाइमेक्स में बरसों बाद वापस समंदर में आकर गिरता है, ये तो आपने देख ही लिया होगा। नहीं देखा? हां, देख लिया होता तो भला जीरो फ्लॉप क्यों होती। खैर, मतलब ये है कि स्पेस रॉकेट वाला बउआ सिंह न सही पर असली हीरो शाहरुख खान जल्द ही आपको रॉकेट वाली एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन


जी नहीं, यहां बात अंतरिक्ष में गए पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक, सारे जहां से अच्छा या सैल्यूट की नहीं हो रही, बात हो रही है अभिनेता और निर्देशक आर माधवन की फिल्म रॉकेटरी की। रॉकेटरी मशहूर स्पेस साइंटिस्ट नंबी नारायण की बायोपिक है। वही नंबी जिन्हें देसी तकनीक से विकसित दुनिया के पहले क्रायोजेनिक इंजन का क्रेडिट मिल सकता था अगर ऐन मौके पर उन पर जासूसी का आऱोप न लगता और वह जेल में न डाल दिए गए होते।

विज्ञापन

shahrukh khan and madhavan will be seen together
r madhavan

हर अच्छे इंसान के साथ बुरा होता ही है, कुछ कुछ ऐसी ही थीम पर बन रही है माधवन की फिल्म रॉकेटरी। और, माधवन की इस फिल्म में शाहरुख खान एक खास किरदार करने को राजी हो गए हैं। शाहरुख खान अपने ऊपर किए गए किसी एहसान को जमा करके नहीं रखते, मौका मिलते ही उसे चुका जरूर देते हैं। जीरो में माधवन ने एक खास किरदार वैसे तो फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय के कहने पर किया था जिन्होंने माधवन को लेकर तनु वेड्स मनु औऱ तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्में बनाईं, लेकिन एहसान ये शाहरुख खान पर हो गया।

अब पता चला है कि शाहरुख खान ने माधवन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म रॉकेटरी में एक खास किरदार करने को जो हामी भरी है, उसकी शूटिंग भी वह जल्द करने वाले हैं। माधवन अपनी इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों रूस और यूरोप में कर रहे हैं। इसके बाद अगले महीने इसकी शूटिंग अमेरिका में होगी, शाहरुख के सीन्स वहीं फिल्माए जाएंगे। 

शाहरुख खान पांच भाषाओं में एक साथ बन रही फिल्म रॉकेटरी के हिंदी संस्करण में ही दिखेंगे। तमिल संस्करण में यही रोल वहां के सुपरस्टार सूर्या करने वाले हैं। माधवन की योजना इसी तरह तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी संस्करणों के लिए भी एक एक बड़ा नगीना अपने फिल्म में फिट करने की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed