आमिर खान ने अपनी फिल्म '
दंगल' को पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया है। पाक
सेंसर बोर्ड की फिल्म से तिरंगे और राष्ट्रगान वाले सीन काटने की शर्त के बाद आमिर ने ये फैसला लिया है। उनके फैसले की काफी सराहना हो रही है। लेकिन आमिर इकलौते ऐसे खान नहीं है, शाहरुख और सलमान भी रील और रियल लाइफ में अपनी फिल्मों के जरिए देशभक्ति दिखाते रहे हैं। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड के खानों की कुछ ऐसी ही फिल्मों पर-
शाहरुख खान ने 2007 में फिल्म 'चक दे! इंडिया' में काम किया था। फिल्म में शाहरुख ने एक कोच का रोल निभाया था जो विमेन्स हॉकी टीम को वर्ल्ड कप तक लेकर जाता है।
वहीं 'स्वदेस' में शाहरुख ने एक एनआरआई का किरदार निभाया था जो अपने देश के लिए नासा जैसी कंपनी छोड़ आया था। शाहरुख ने ना ही सिर्फ पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी देशभक्ति की कई मिसाल दी हैं।
सलमान खान ने नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में काम किया था। पाकिस्तान से आई एक बच्ची को उसके देश पहुंचाने के लिए सलमान सभी मुश्किलों का सामना करते हैं लेकिन साथ ही देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कम नहीं होती।
'एक था टाइगर' फिल्म में सलमान खान ने रॉ एजेंट का रोल निभाया था जो अपने देश की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।