2 of 5
shahrukh, salman and rani
28 साल पहले बनी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन आज भी दर्शकों के दिलों से नहीं जाती है। यह फिल्म 1995 में आई थी और राकेश रोशन ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म का बजट 4 करोड़ रुपये था लेकिन फिल्म ने बजट से कई ज्यादा की कमाई की थी। इधर फिल्म के एक मशहूर गाने 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' को देख दोनों खान भावुक हो गए।
फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान ने भाई का रोल प्ले किया था जिसमें शाहरुख छोटे तो सलमान बड़े भाई बने थे। वहीं, राखी ने दोनों खान की मां का दमदार रोल प्ले किया था। फिल्म में खलनायकों के बादशाह रहे अमरीश पुरी निगेटिव किरदार में थे। वहीं, मशहूर एक्टर जॉनी लीवर ने फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया था।
बात करें सलमान और शाहरुख की दोस्ती की तो किंग खान को सलमान के शो दस का दम और बिग बॉस में अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए देखा गया था। वहीं, सलमान ने भी शाहरुख की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जीरो में कैमियो रोल कर दोस्ती का साथ निभाया। इससे पहले शाहरुख खान को सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट में भी देखा गया था।
5 of 5
shahrukh khan and salman khan
बता दें कि शाहरुख खान और सलमान के बीच दोस्ती में आई दरार की खूब चर्चा हुई थी जिसके बाद उन्हें बाबा सिद्दीकी की पार्टी में गले मिलता देख उनके फैन्स चौंक गए थे। इसके बाद से शाहरुख और सलमान के रिश्ते में धीरे-धीरे मधुरता आती गई और एक बार फिर बॉलीवुड के करण-अर्जुन एक हो गये।