अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले शाहिद कपूर और मीरा राजपूत हाल ही में एक चैट शो में पहुंचे। इस शो में शाहिद ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ बेहद चौका देने वाले खुलासे किए हैं।
एक सवाल में जब नेहा धूपिया ने पूछा कि क्या वो किसी को- स्टार्स के प्यार में पड़े हैं? इस पर शाहिद ने कहा, 'वो दो बार अपने को-स्टार्स से प्यार कर बैठे थे। जिनमे से एक तो आज बहुत ही पॉपुलर हैं लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया था।'
शाहिद के इस जवाब ने शक की सुई करीना कपूर खान पर आकर टिक गई है। आपको बता दें कि शाहिद का नाम एक जमाने में करीना कपूर के साथ जोड़ा जाता था। दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने काफी समय तक सुर्खियां बटोरी थी। अब शाहिद का इशारा किस ओर था ये तो वो ही बता सकते हैं।
इसके अलावा भी शाहिद कपूर का नाम कई कोस्टार्स के साथ जुड़ चुका है। बाद ने शाहिद ने सबको चौकाते हुए मीरा राजपूत से शादी कर ली। शाहिद अपनी लव लाइफ में काफी खुश हैं और आज मीरा और शाहिद की एक बेटी मीशा भी है।