शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को लंबे वक्त से एक हिट का इंतजार था। शाहिद की यह इच्छा 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) फिल्म ने पूरी की। इस फिल्म ने महज 6 दिन में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने तीन और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।
2 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
बुधवार के दिन 'कबीर सिंह' फिल्म ने 15.61 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि फिल्म अब तक कुल 120.81 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कलेक्शन के साथ 'कबीर सिंह' फिल्म ने तीन और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल, 'कबीर सिंह' ने महज 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया जबकि हाल ही में जबरदस्त कलेक्शन कर चुकी इन तीन फिल्मों को 100 करोड़ तक पहुंचने में हफ्तेभर का समय लगा।
3 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
'केसरी' फिल्म ने 105.86 करोड़ तक 8 दिन में पहुंची, रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' 100.30 करोड़ तक पहुंचने में 8 दिन लगे जबकि 'टोटल धमाल' फिल्म 7 दिन में 94.55 करोड़ तक पहुंची थी। ऐसे में 'कबीर सिंह' फिल्म ने महज 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर इन तीनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले 'कबीर सिंह' फिल्म सोमवार कलेक्शन के साथ 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यानी कि अब तक यह फिल्म 7 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
4 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
इस साल रिलीज हुई फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर नजर डालें तो विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के बाद के पहले सोमवार को 10 करोड़ 40 लाख रुपये, अजय देवगन की 'टोटल धमाल' ने नौ करोड़ 76 लाख रुपये, सलमान खान की फिल्म भारत ने आठ करोड़ 83 लाख रुपये, अक्षय कुमार की केसरी ने सात करोड़ 95 लाख रुपये, और रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' ने सात करोड़ 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि 'कबीर सिंह' ने पहले सोमवार 17.54 करोड़ का कलेक्शन किया।
5 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
'कबीर सिंह' में शाहिद एक सर्जन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जो दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट और चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी वर्जन है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा। वहीं शाहिद की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।