शाहिद कपूर की गिनती अब हिट फिल्म देने वाले एक्टर्स में होने लगी है। उन्होंने जब वी मेट, हैदर, उड़ता पंजाब जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों में जगह बनाई है। इन दिनों शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी वर्जन है।
2 of 5
Shahid Kapoor, Kiara Advani
- फोटो : amar ujala mumbai
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों कियारा और शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने बड़ा खुलासा किया है।
3 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : amar ujala
शाहिद कपूर ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए बताया है कि फिल्म कबीर सिंह के बाद उनके पास दूसरी और कई फिल्म नहीं है। कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर से पूछा गया कि इस फिल्म के बाद उनके पास और क्या काम है ? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद ने इस बात का जवाब देते हुए कहा,'फिलहाल मेरे पास कोई भी फिल्म नहीं है और यह चीज मुझे खा रही है। मुझे नहीं पता है कि मैं आगे क्या करने वाला हूं।'
4 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे करते रहते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। यहां इन दोनों ने कपिल शर्मा और शो में मौजूद सभी लोगों के साथ काफी मस्ती भी की। इस दौरान कपिल शर्मा ने शाहिद कपूर से पूछा कि वह हर फिल्म में अपना हेयर स्टाइल क्यों बदलते रहते हैं? कपिल की इस बात का शाहिद ने बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया।
5 of 5
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने खुलासा करते हुए कहा, 'एक बार मेरे पिता जी (पंकज कपूर) ने मुझे यह सलाह दी थी कि हर फिल्म में लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए। इसलिए मैं भी अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करता रहता हूं।' आपको बता दें कि फिल्म कबीर सिंह 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।