शाहिद कपूर, जिनका कई हीरोइनों के साथ नाम जुड़ा, बेशक आज शादीशुदा हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहिद अक्षय कुमार की बीवी यानि ट्विंकल खन्ना को बेहद पसंद करते थे और उनका पीछा करते थे।
चौंक गए ना ? शाहिद ने ये खुलासा करण जौहर के चेट शो 'कॉफी विद करण' में किया। मिड डे के अनुसार उन्होंने बताया कि जब वो किशोरावस्था में थे तो वो अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक होटल के स्विमिंग पूल के पास ट्विंकल का पीछा करते थे। उस वक्त ट्विंकल फिल्म 'इतिहास' की शूटिंग कर रही थीं और उसी फिल्म में शाहिद की मां नीलिमा अजीम भी थीं। यहां वो ट्विंकल को जी-भरकर निहारते थे।
शाहिद के इस सीक्रेट के बारे में जानकर खुद करण भी चौंक गए क्योंकि ट्विंकल करण की बचपन की दोस्त हैं और वो भी उन्हें काफी पसंद करते थे।
देखिए किस तरह शाहिद और उनकी पत्नी मीरा ने करण के चेट शो पर किए कई खुलासे -
बता दें कि अपने करियर में शाहिद कपूर का नाम करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक जुड़ा। करीना के साथ शाहिद का अफेयर काफी लंबा रहा लेकिन किसी वजह से फिर दोनों का ब्रेक-अप हो गया। जहां ब्रेक-अप के बाद करीना का अफेयर सैफ अली खान के साथ शुरु हो गया वहीं शाहिद का नाम कई और हीरोइनों के साथ जुड़ा लेकिन वो सब अफवाह ही साबित हुए।