{"_id":"64f33c3af18e3419ff069167","slug":"shahid-kapoor-gets-angry-on-paparazzi-video-went-viral-on-social-media-2023-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: पैपराजी पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, यूजर्स बोेले- आज भाई का कबीर सिंह वाला मूड है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor: पैपराजी पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, यूजर्स बोेले- आज भाई का कबीर सिंह वाला मूड है
बॉलीवुड सितारे जहां भी जाते हैं पैपराजी अक्सर उनके पीछे-पीछे पहुंच जाते हैं। इस दौरान कई बार सेलेब्स इतने ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते। इस लिस्ट में अब शाहिद कपूर का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेता पैपराजी पर बरसते हुए नजर आए।
शाहिद कपूर को आज (दो सितंबर) उनकी पत्नी मीरा राजपूत और परिवार के साथ मुंबई में देखा गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वीडियो में शाहिद एक पोज के लिए मीडिया द्वारा जोर-जोर से उनका नाम पुकारे जाने से नाराज दिखे। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
3 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में शाहिद पैपराजी से धीरे से बोलने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। शाहिद कहते दिख रहे हैं, “चिल्ला क्यों रहे हो, मैं यही हूं ना! पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो। जब मैं गाड़ी में चला जाऊंगा तब चिलाना। रिलैक्स करो।''
वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया शाहिद के बर्ताव पर बंटा हुआ नजर आया। कुछ फैंस अभिनेता का बचाव करते दिखे। वहीं, कुछ उनके इस तरह के व्यवहार से नाराज नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ''आज भाई का कबीर सिंह मूड है।'' दूसरे ने लिखा, ''उन्होंने बिल्कुल सही बात कही।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो कपूर को आखिरी बार फिल्म ब्लडी डैडी में में देखा गया था। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके अलावा शाहिद जल्द ही कृति सेनन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म के नाम से अब तक पर्दा नहीं उठा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने 14 साल बाद की बंगाली सिनेमा में वापसी, सुमन घोष की इस फिल्म में करेंगी अभिनय
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।