शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपना 23 वां जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया। मीरा ने अपना बर्थडे परिवार के कुछ खास लोगों के बीच मनाया। उनकी पार्टी की खासियत ये रही कि शाहिद ने पत्नी मीरा के बर्थडे पर कोई ग्रैंड पार्टी नहीं दी बल्कि इन खास पलों को अपने घर के आंगन के पीछे ही बेटी
मीशा और पत्नी मीरा के साथ मिलकर मनाया।
पढ़ें- कपिल शर्मा का खुलासा, 'सुनील से लड़ाई के बाद मैं शराब पीने का आदी हो गया'
मीरा ने घर के पीछे के आंगन में बैठकर जन्मदिन का केक काटा। शाहिद ने अपने इन प्राइवेट खूबसूरत पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फैंस के लिए शेयर की हैं।
शाहिद ने फोटो के साथ कैप्शन दिया कि 'आप ही गेस कीजिए कि मम्मी मीरा का बर्थडे केक किसने सफाचट किया'। इन तस्वीरों में बेटी मीशा काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं।
इन फोटोज में नन्हीं मीशा को पापा शाहिद बड़े प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद ने इस सेलीब्रेशन की ये कुछ क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
मीरा के बर्थडे को पहले तो घर पर सेलिब्रेट किया गया फिर बाद के सेलिब्रेशन के लिए मुंबई के बांद्रा पहुंचे जहां परिवार वाले और दोस्त भी मौजूद थे।