{"_id":"5aa4d73e4f1c1bb7758b4bb7","slug":"shahid-kapoor-and-shraddha-kapoor-pictures-leak-from-batti-gul-meter-chalu-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बत्ती गुल मीटर चालू' के सेट से तस्वीरें हुई LEAK, शाहिद के बाद श्रद्धा का लुक आया सामने ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बत्ती गुल मीटर चालू' के सेट से तस्वीरें हुई LEAK, शाहिद के बाद श्रद्धा का लुक आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Shahid and Shraddha Kapoor
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर एक बार फिर से एक साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म में नजर आएंगे। यह दोनों इससे पहले 'हैदर' फिल्म में दिखाई दिए थे। कुछ देर पहले ही इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें यह दोनों सेट पर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos
Shahid Kapoor
इन तस्वीरों को शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन फोटो में शाहिद और श्रद्धा खिल खिलाकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि सेट पर काफी मस्ती चल रही है।
Shahid Kapoor
'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के टिहरी में चल रही है। इस फिल्म में शाहिद वकील का रोल निभा रहे हैं। तस्वीर में शाहिद पीले रंग की शर्ट के साथ पहाड़ी प्रिंट वाली जैकेट पहने हुए है। तो वहीं श्रद्धा पोनी किए हुए गले में स्कॉर्फ डाले हुए हैं।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor
श्रद्धा इस फिल्म में ललिता नौटियाल का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में यामी गौतम भी नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म की कहानी जैसा कि नाम से ही लगता है बिजली के बिल और उसकी समस्याओं पर आधारित है।
विज्ञापन
Shahid Kapoor
आपको बता दें, शाहिद के अलावा यामी भी इस फिल्म में वकील का किरदार निभा रही हैं। जिसके लिए वह हिंदी साहित्य की सहायता ले रही हैं। इस फिल्म को श्री नारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।