एक्टर शाहिद कपूर के लिए ये साल बेहद खास रहा। कबीर सिंह की सक्सेस को एंजॉय कर रहे शाहिद के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। सालगिरह पर देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें
2 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। मीरा इस शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं शाहिद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई थी।
3 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक लड़की से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। मीरा रातों-रात फेमस हो गई थीं। पूरा मीडिया शाहिद की पत्नी के बारे में जानना चाहता था। धीरे-धीरे शाहिद और मीरा ने खुद ही मीडिया के सामने आना शुरू किया और अपने रिलेशन के बारे में बताया।
4 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, जब वो शाहिद से मिलीं। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।
5 of 8
mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद ने अपने भविष्य, पत्नी और शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो एक 20 साल की लड़की से शादी करने को तैयार नहीं थे लेकिन जब वो मीरा से मिले थे उन दोनों ने 7 घंटे तक बातें की थीं। बाद में मीरा की आंखों में डूबे शाहिद को आभास हुआ कि 'मैं इससे शादी कर सकता हूं।'