{"_id":"5c1ca2c2bdec2256c210cffb","slug":"shahid-kapoor-and-harman-baweja-reached-at-her-ex-girlfriend-priyanka-chopra-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचे ये 2 Ex ब्वॉयफ्रेंड, एक के हैं दो बच्चे दूसरा अभी तक अकेला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचे ये 2 Ex ब्वॉयफ्रेंड, एक के हैं दो बच्चे दूसरा अभी तक अकेला
Fri, 21 Dec 2018 01:52 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
priyanka nick
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बॉलीवुड सितारों के लिए अपना आखिरी रिसेप्शन मुंबई में दिया । ये पार्टी 5 स्टार होटल ताज लैंड्स में हुई । पार्टी में बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी हस्ती ने शिरकत की । इसमें अमीशा पटेल, एआर रहमान, सलमान खान, रेखा, कंगाना रनौत, काजोल, अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आशा भोसले, साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा तक नजर आए ।
priyanka nick
प्रियंका ने इस रिसेप्शन में पिंक कलर का स्ट्रेट लहंगा पहना। वहीं निक ब्लैक कलर के सूट-बूट जंच रहे थे । पार्टी में सभी एक्टर-एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक ड्रेस में पहुंचे । सबसे खास जोड़ी रही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की । दीपिका एक बार फिर गोल्डन लहंगे के साथ हाथ में चूड़ा और मंगलसूत्र पहने नजर आईं ।
harman baweja
इसके अलावा प्रियंका के रिसेप्शन में दो खास मेहमान ऐसे थे जिनको देखकर हर कोई चौंक गया । ये थे प्रियंका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड । चलिए इन दो एक्स ब्वॉयफ्रेंड के नाम भी जान लीजिए । इनका नाम है शाहिद कपूर और हरमन बावेजा ।
View this post on Instagram
A post shared by Ajay Surve (@asurve861) on
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor
जी हां, एक समय था जब प्रियंका चोपड़ा का नाम इन दोनों एक्टर्स के साथ जोड़ा गया था । प्रियंका ने फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' और 'कमीने' में शाहिद कपूर के साथ काम किया था । तभी दोनों अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आ गए थे।
View this post on Instagram
A post shared by Fashion Gossip Glitter (@fashion_gossip_glitter) on
विज्ञापन
shahid harman
इससे पहले साल 2008 में प्रियंका ने 'लव स्टोरी 2050' और 2009 में 'व्हाट्स योर राशि' में हरमन बावेजा के साथ काम किया था । उस समय खबर आई थी कि प्रियंका और हरमन बावेजा दोनों रिलेशन में हैं । कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था । अब प्रियंका ने इन दोनों एक्स ब्वाॅयफ्रेंड को अपनी शादी के रिसेप्शन में बुलाया ।