हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले अरमान कोहली पर एक और मुसीबत आ गई है। 'बिग बॉस' में काजोल की बहन तनीषा से इश्क के चर्चे के बाद एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट मामले में अरमान कोहली का नाम काफी उछला था। वहीं अब अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने इंटरनेशनल ब्रांड्स की शराब की 41 बोतलें रखने पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अरमान कोहली को उनके जुहू स्थित घर से गिरफ्तार किया है।
2 of 5
Armaan Kohli
- फोटो : File Photo
दरअसल, कोई भी व्यक्ति आधिकारिक तौर पर रम, स्कॉच या फिर विस्की को 12 यूनिट से ज्यादा महीने भर के लिए घर पर नहीं रख सकता। ऐसे में अरमान कोहली के घर पर इंटरनेशनल ब्रांड की शराब की 41 बोतलें मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में अरमान कोहली से बांद्रा पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घर पर बरामद सभी इंटरनेशनल ब्रांड की बोतलों को जब्त कर लिया है।
3 of 5
शाहरुख खान, अरमान कोहली
- फोटो : File Photo
अरमान कोहली फेमस डायरेक्ट राजकुमार कोहली के बेटे हैं। अरमान कोहली ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया लेकिन फ्लॉप रहे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अरमान कोहली किसी कानूनी पचड़े में फंसे हो। इससे पहले भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। कुछ वक्त पहले अरमान की एक्स गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा ने भी उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया था। फाइनेन्शियल दिक्कतों के चलते अरमान कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के बीच लड़ाई हो गई थी। मीनू ने उस वक्त कहा था- 'कोहली ने उनके बालों को पकड़ कर उन्हें बुरी तरह से सीढ़ियों की ओर धक्का दिया।'
4 of 5
Armaan Kohli and Meenu Randhawa
- फोटो : twitter
मीनू रंधावा के अलावा अरमान पर नादिया अहेली नाम की एक महिला फैशन डिजाइन ने मारपीट करने और धमकाने का भी आरोप लगाया था। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक नादिया ने उस वक्त कहा था- 'मैंने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अरमान, उनके दोस्त दिलीप राजपूत और नौकर नितिन ने मेरे सामने कुछ अनुचित मांगें रखी थी। मेरे पास शिकायत करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।'
5 of 5
Armaan Kohli
- फोटो : twitter
नादिरा का आरोप था कि 'अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए थे और अब वह ये पैसे देने से इनकार कर रहे हैं। जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने मुझे धमकी दी और मारपीट भी किया।' वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नादिया ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि अरमान उनके साथ फोन पर अश्लील बातें करते थे।