बॉलीवुड में एक चॉकलेटी हीरो की इमेज रखने वाले शाहिद कपूर ने बीते दिनों ऐसी-ऐसी फिल्में की जिन्होंने अभिनेता को एक नए मुकाम तक पहुंचाया। जी हां, 'कबीर सिंह' से लेकर 'जर्सी' तक शाहिद ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। अभिनेता को न केवल समीक्षकों की सरहाना मिली बल्कि फैंस ने भी उन्हें खूब प्यार दिया। हालांकि, उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' में दिखाए गए कंटेंट को लेकर रिलीज के समय खूब विवाद हुआ था, लेकिन फिर भी टिकट खिड़की पर फिल्म ने धमाकेदार कमाई की थी। शाहिद और उनकी यही फिल्म एक बार फिर चर्चाओं में है और इसके पीछे की वजह हाल ही में अभिनेता द्वारा दिया गया एक इंटरव्यू है।
2 of 4
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी
- फोटो : Instagram
अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अपनी पिछली रिलीज हुई दो फिल्मों 'कबीर सिंह' और 'जर्सी' की तुलना की। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग प्रदर्शन किया। 'कबीर सिंह' में दिखाई गई शराब, गाली-गलौज और भद्दी भाषा के बावजूद शाहिद कपूर ने इसे एक पारिवारिक फिल्म बताया। आपको बता दें कि 'कबीर सिंह', विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में शाहिद के साथ मुख्य भूमिका में कियारा आडवाणी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन इसके बावजूद, फिल्म पर इसमें दिखाए गए कंटेंट और इस्तेमाल की गई भाषा पर बहुत से सवाल उठाए गए थे। जहां 'कबीर सिंह' सुपरहिट रही थी, वहीं शाहिद की आखिरी फिल्म 'जर्सी' दर्शकों को थिएटर तक लाने में नाकाम रही।
3 of 4
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों फिल्मों के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कई तरह के खुलासे किए। अभिनेता ने 'जर्सी' की रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाने का कारण पोस्ट महामारी को बताया। शाहिद बोले, 'हमने फिल्म को रिलीज करने के लिए दो साल इंतजार किया। मुझे नहीं लगता कि ऐसे समय में फिल्म रिलीज करना समझदारी थी, जब लोगों का मूड मनोरंजन के बजाय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का था। यही सही फैसला था कि हमने उसे बाद में रिलीज किया।'
4 of 4
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'आप ऐसे समय में एक पारिवारिक फिल्म नहीं बनाना चाहते हैं जब लोग बाहर निकलने के बारे में सोच भी नहीं रहे थे। यह परिवार के लिए एक फिल्म है। मेरी पिछली फिल्म कबीर सिंह तकनीकी रूप से एक एडल्ट फिल्म थी, लेकिन इसे पसंद करने और अपने परिवार के साथ देखने वालों की संख्या अविश्वसनीय है। आक्रामक होने के बावजूद भी लोगों ने इसे परिवार के साथ देखा। वहीं जर्सी एक पारिवारिक फिल्म है क्योंकि इसमें वह भावनाएं हैं, जिन्हें आपको परिवार और दोस्तों के साथ अनुभव करना चाहिए।' अभिनेता ने यह भी कहा कि उनकी बेटी मिशा ने उन्हें 'जर्सी' के लिए पिता और एक बच्चे के रिश्ते को समझने में मदद की।