शाहरुख खान की आने वाली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख कोई भी प्रोजेक्ट बहुत सोच समझकर करना चाहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो वायरल हो रही है। शाहरुख की इस तस्वीर को गौरी खान ने शेयर किया है।
गौरी खान ने शेयर की पति-बेटे और मां की तस्वीर, शाहरुख बोले-आप ऐसी ही मजाकिया रहें...
शाहरुख खान अपनी सास सविता छिब्बर के साथ नजर आ रहे हैं। सविता छिब्बर खड़ी हैं जबकि शाहरुख खान बैठे हैं वहीं उनके साथ अबराम भी हैं। गौरी खान ने मां सविता छिब्बर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
May you always be as funny and full of life as you are. https://t.co/7NvKkDxuJ6
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 8, 2019
शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'यह जानकर काफी खुशी होती है कि मेरी अनुपस्थिति में और मेरे पीठ पीछे मैंने अचानक से कई सारी फिल्में साइन कर ली हैं, जिनके बारे में खुद मुझे कोई जानकारी नहीं है। दोस्तों मैं जब भी कोई फिल्म करूंगा, तब मैं खुद कहूंगा कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं। इसके अलावा जो भी खबरें सामने आ रही हैं वो सब अफवाह हैं।'
शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। फिल्म में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया था। इस फिल्म से शाहरुख को काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
पढ़ें: जारी हैं शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर अफवाहें, परेशान होकर किंग खान ने किया ये ट्वीट