अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी का जश्न बुधवार (छह मार्च) को भी जारी रहा। दरअसल, अंबानी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों के लिए बीती रात म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया, जिसके लिए शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, अरिजीत सिंह और जान्हवी कपूर जैसे सितारे दोबारा पहुंचे।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने मंच से की गुजराती में बात, लोगों को पसंद आया किंग खान का अंदाज
इस कार्यक्रम के कई वीडियो के सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं। इन्हीं में से एक शाहरुख का भी वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किंग खान मंच से वहां मौजूद लोगों से गुजराती में बात करते नजर आ रहे हैं। अपने ह्यूमर के लिए मशहूर शाहरुख ने इस वीडियो में कहा, "जामनगर, तबीयत एकदम तबलातोड़ छे ने?"
Ambani Pre wedding part 2 #ShahRukhKhan pic.twitter.com/6Ate0t6zaa
बाद में एक्टर ने 'पठान' और 'जवान' के डायलॉग्स के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के बारे में भी बात की। मंच पर अभिनेता को मुकेश अंबानी ने लोगों से रूबरू करवाया। उन्होंने किंग खान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
OH MY GOD 😭😭 #ShahRukhKhan pic.twitter.com/J1NaIa6TyG
साथ ही, किंग खान को नीता अंबानी को गले लगाते हुए भी देखा गया। मंच पर राधिका भी नजर आईं। एथनिक लुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कार्यक्रम में सलमान खान, अरिजीत सिंह और रणवीर सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिल जीत लिए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। उनकी पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। वहीं, डंकी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। टिकट खिड़की पर यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी। उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वे टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं। हालांकि, यह फिल्म कब शुरू होगी, इसका आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
Maharani 3 Screening: 'महारानी 3' की स्क्रीनिंग में हुमा का दिखा स्टनिंग लुक, शो की पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद