पिछले साल आई बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का बॉक्स-ऑफिस पर बुरा हाल रहा। फिल्म की कमाई में रिलीज के दूसरे दिन से ही गिरावट देखने को मिलने लगी। दर्शकों ने फिल्म में मौजूद सभी किरदारों की तारीफ तो की, लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। इस बीच अब 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने बड़ी बात बोली है।
2 of 5
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में शाहरुख खान ने मीडिया को दिए एक इंडरव्यू में बउवा सिंह जैसे अलग किरदार करने को लेकर बात बोली। उनसे जब पूछा गया कि अपनी अन्य फिल्मों से अलग 'जीरो' में बिल्कुल नया किरदार करने के बाद भी उनकी फिल्म क्यों फ्लॉप रही, क्या इस तरह का नया प्रयोग गलत साबित हुआ... ?इस बात का शाहरुख खान ने बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया।
उन्होंने फिल्मों में नए प्रयोगों को लेकर यह कहा- 'मुझे ऐसे किरदार करने में बिल्कुल भी डर नहीं लगता, मुझे उस दिन डर लगेगा, जब मैं हताश हो जाऊंगा, मैं किसी भी तरह की चुनौतीपूर्ण किरदार को करने से मना करने लगूंगा।' वह फिल्मों में अपने किरदार को लेकर कहते हैं- 'मैं खुद को एक ही किरदार में नहीं दिखाना चाहता, और ना ही मैं कुछ नया करने में थकान महसूस करूं। मैं ऐसी फिल्में नहीं चाहता जो 40 दिन में पूरी हो जाएं या कुछ पैसे कमाओ, नई कार खरीदो और वही पुराना रुटीन।'
गौरतलब है कि बीते दिनों शाहरुख खान से पहले 'जीरो' के निर्देशक आनंद एल राय भी फिल्म फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने फिल्म की गलतियों को लेकर कहा है कि वह इसपर ध्यान देंगे। बता दें कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी थीं। पता हो कि शाहरुख खान ने फिल्म 'जीरो' में बौने बउवा सिंह के किरदार के लिए काफी मेहनत की थी। साथ ही उन्होंने बौना बनाने के लिए बेहद खास तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।
जीरो में शाहरुख खान को Forced Perspective टेक्नोलॉजी के जरिए 5 फीट 8 इंच के शाहरुख को 4 फीट 6 इंच का किया गया। बताया जाता है कि Forced Perspective टेक्नोलॉजी Optical illusion बनाती है। इसके द्वारा कोई इंसान या वस्तु अपने वास्तविक आकार से छोटी या बड़ी दिखाई देने लगती है। इसके द्वारा अलग-अलग एंगल में दृश्यों की शूटिंग की जाती है। खबरों की मानें तो जीरो में यह सारा काम गौरी खान की कपंनी रेड चिलिज इंटरटेनमेंट ने करीब 450 लोगों के साथ मिलकर किया था।