फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan-Nora Fatehi: नोरा को डेट कर रहे किंग खान के लाडले? वायरल तस्वीरों के बाद लगीं अटकलें

Tue, 03 Jan 2023 09:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Jan 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan Khan Nora Fatehi Photos goes viral netizens starts speculate both are dating
नोरा फतेही-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आए दिन नई जोड़ियां बनती नजर आती हैं। स्टार्स के बीच अफेयर और ब्रेकअप की खबरें यहां सामान्य हैं। हाल ही में तारा सुतारिया और आदर जैन के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का ध्यान आकर्षित किया। अब आर्यन खान और नोरा फतेही के अफेयर की अटकलें शुरू हो गई हैं। यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं...

Shah Rukh Khan son Aryan Khan Nora Fatehi Photos goes viral netizens starts speculate both are dating
नोरा फतेही - फोटो : insta

बता दें कि कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद आर्यन खान और नोरा के अफेयर के कयास लगने शुरू हुए हैं। दरअसल, आर्यन खान और नोरा फतेही की कुछ कॉमन लोगों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने लोगों को अटकलें लगाने का भरपूर मौका दे दिया है। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तस्वीर में जहां आर्यन नजर आ रहे हैं तो दूसरी में नोरा फतेही हैं। लेकिन, दोनों तस्वीरों में एक बात सामान्य है। दरअसल, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स के साथ एक ही फैन ने फोटो क्लिक कराई हैं। इसके बाद यूजर्स ने बातें बनानी शुरू कर दीं कि इन दिनों आर्यन और नोरा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में वक्त बिता रहे हैं।

Shah Rukh Khan son Aryan Khan Nora Fatehi Photos goes viral netizens starts speculate both are dating
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन और नोरा की इन तस्वीरों पर नेटिजन्स के काफी फनी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ यूजर्स मजाक-मजाक में अनन्या पांडे की चिंता करते भी नजर आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है, 'अब अनन्या का क्या होगा?' हालांकि, कुछ यूजर्स आर्यन और नोरा का बचाव करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों की एक ही फैन के साथ फोटो होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।' बहरहाल, यह स्पष्ट है कि दोनों स्टार्स के बीच फिलहाल डेटिंग जैसी कोई बात नहीं है। यह महज अफवाह है।
मोनालिसा ने देसी लुक में लगाया बोल्डनेस का तड़का और रकुल का मस्ती भरा अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan Khan Nora Fatehi Photos goes viral netizens starts speculate both are dating
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उनके डेब्यू प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है और वह इसकी शूटिंग के लिए बेकरार हैं। वहीं, नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म '100 पर्सेंट' में काम करते हुए दिखाई देंगी।
Lakadbaggha Trailer: जिनके नाटकों का बैकस्टेज संभाला, उन्हीं नसीर की फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर आ डटे अंशुमन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed