बॉलीवुड के रोमांटिक अभिनेता शाहरुख खान 57 साल के हो चुके हैं। उन्होंने बीती रात फैन्स के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, जहां उन्होंने फैन्स के साथ खूब एन्जॉय किया। साथ ही किंग खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स को 'पठान' का टीजर शेयर करके एक खास तोहफा भी दिया है।
Shahrukh khan: बर्थडे पर शाहरुख खान ने 'छैय्या छैय्या' पर डांस कर फैंस को किया खुश, वीडियो देख बोले- 'किंग'
सोशल मीडिया पर शाहरुख के फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जहां वह अपने जन्मदिन की पार्टी में फैंस के बीच मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में शाहरुख अपने ही पॉपुलर सॉन्ग 'छैय्या छैय्या' पर मजेदार डांस करते दिख रहे हैं, जिसके बाद ऑडिटोरियम एकदम गूंज उठाता है। शाहरुख खान के इस स्टाइल को देखकर लोगों ने खुशी के मारे चिल्लाना शुरू कर दिया।
एक ओर जहां फैन्स उन्हें अपने करीब देखकर काफी एक्साइटिड है तो दूसरी ओर किंग खान भी फैन्स के लिए इस प्यार को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख केक काटते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो को देख फैन्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी है, जिसमें एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, "मैं खुश हूं क्योंकि यह आदमी खुश हैं।" दूसरे फैन ने लिखा, "आल टाइम फेवरेट स्टेप्स बाय शाहरुख खान।" तो वहीं तीसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा "किंग"।
यह भी पढ़ें:- Pathaan Teaser: पहले 24 घंटे में ‘जीरो’ से भी पीछे रहा ‘पठान’, समझिए कैसे ये है फिल्म के लिए पहला शुभ संकेत!
बता दें की शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का टीजर बुधवार को रिलीज हो चुका है। टीजर देखने के बाद एक बात तो पूरी तरह साफ है कि किंग खान इस बार जमकर एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर बहुत धमाकेदार और प्रॉमिसिंग है। यह फिल्म जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:- Phone Bhoot Prediction: भूतनी बनकर पर्दे पर छाने को तैयार हैं कटरीना, पहले दिन इतना होगा ‘फोन भूत’ का कारोबार!