बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म ‘गली बॉय’ के साथ रणवीर सिंह के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने बैक-टू-बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म गेहराइयां में देखा गया था और एक्टर अब जल्द ही ईशान खट्टर और कटरीना कैफ के साथ फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं।
2 of 4
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : Social media
अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। बीते कई समय से सिद्धांत चतुर्वेदी की डेटिंग लाइफ को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिल्मी गलियारों में अफवाहें तेज हैं कि सिद्धांत कथित तौर पर बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब खुद अभिनेता ने आखिरकार इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुप्पी तोड़ी है।
Boycott Pathan: बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई शाहरुख खान की 'पठान', टीजर आते ही लोगों ने गिनाए दीपिका के विवाद
3 of 4
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : Social media
हाल ही में मीडिया से बातचीत में, सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी डेटिंग को लेकर चल रही खबरों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी साझा किया कि वह चाहते हैं कि काश यह अफवाह सच हो जाए। अभिनेता ने कहा कि ‘यही कि मैं किसी को डेट कर रहा हूं। काश, यह सच होता।' गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली की अफेयर की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते दिखे। यही नहीं दोनों को वेकेशन पर भी देखा गया था।
Priyanka Chopra: तो क्या धांधली से मिस वर्ल्ड 2000 बनीं प्रियंका चोपड़ा? मिस बार्बाडोस ने लगाए गंभीर आरोप
4 of 4
फोन भूत
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले हाल ही में दोनों मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नजर आए थे। इस दौरान भी वहां मौजूद पैपराजी ने दोनों को एक-दूसरे के नाम से चिढ़ाया था, जिस पर दोनों ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगे। यह फिल्म चार नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी हैं, जिसमें कटरीना कैफ और ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं।
Social Media: शनाया कपूर को गोद में उठाए नजर आए अर्जुन कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुई भाई-बहन की प्यारी तस्वीर