दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'राम सेतु' और अजय देवगन की 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं, अब शुक्रवार को कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' रिलीज होने जा रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ भूत बनकर लोगों को हंसाती और डराती हुई नजर आएंगी। फिल्म को रिलीज होने में एक ही दिन बचा है और सितारे इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
Phone Bhoot Prediction: भूतनी बनकर पर्दे पर छाने को तैयार हैं कटरीना, पहले दिन इतना होगा ‘फोन भूत’ का कारोबार!
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'फोन भूत' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इस हॉरर कॉमेडी में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की तिकड़ी पहली बार साथ नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, शीबा चड्ढा और निधि बिष्ट भी फिल्म में शामिल हैं। पहले यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही थी, जिसकी रिलीज डेट में बदलाव कर 4 नवंबर कर दिया गया।
Boney Kapoor: भाइयों के डेब्यू में बोनी कपूर ने बहाया था खूब पैसा, बोले- बच्चों के साथ नहीं दोहरानी थी गलती
'फोन भूत' के बजट की बात करें तो इसे लगभग 80-90 करोड़ के बजट में बनाया गया है। ऐसे में अगर फिल्म पहले दिन अपने 9-10 करोड़ रुपये कमा लेती है, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल माना जाएगा। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर 'फोन भूत' की टक्कर जान्हवी कपूर की 'मिली' और हुमा कुरैशी की 'डबल एक्सएल' से होने जा रही है। ट्रेलर को मिले रिस्पांस के बाद से माना जा रहा है फिल्म पहले दिन अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। वहीं, अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म कमाल दिखा पाएगी।
Akshay Kumar: महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे अक्षय कुमार, निभाएंगे यह अहम किरदार
बता दें कि कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' के बाद यह इस साल की दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 'भूल भुलैया 2' ने लोगों का काफी मनोरंजन किया था और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी। ऐसे में अगर 'फोन भूत' भी बढ़िया कारोबार करती है, तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा। इस फिल्म में कटरीना भूत बनीं हैं, तो सिद्धांत और ईशान खट्टर दो ऐसे लोग हैं जो भूत पकड़ने के मिशन पर निकले हैं। कहानी इन तीनों के इर्द-गिर्द घूमती है।
KBC 14: हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट के सामने बिग बी ने खोल दिया जया बच्चन का ऐसा राज, सुन सबकी छूट गई हंसी