अपनी फिल्मों और अभिनय से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान जेल में भी जा चुके हैं। उन्हें एक मैगजीन के संपादक के साथ बदसलूकी से पेश आने की वजह से जेल जाना पड़ा था। शाहरुख खान ने ये खुलासा एक शो में बातचीत के दौरान किया। साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में और भी कई खुलासे किये।
मैगजीन के संपादक के साथ बदसलूकी करने पर जेल भी जा चुके हैं शाहरुख, जानें क्या था पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शाहरुख ने जेल में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा-'पहले मैं हर खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देता था जो कुछ भी दिखाई दिया। शुक्र है उस समय सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था। एक बार एक मैगजीन ने मेरे बारे में कुछ लिखा दिया था, जिसपर मुझे काफी गुस्सा आया। मैंने मैगजीन के संपादक से पूछा कि क्या ये आपने लिखा है ? संपादक ने कहा क्या आप इसको गंभीरता से ले रहे हैं... यह सिर्फ एक मजाक है।'
शाहरुख खान ने आगे कहा- 'मैंने संपादक की इस बात का जवाब देते हुए कहा कि मुझे इसमें कोई मजाक नहीं मिला। इसलिए मैं संपादक के दफ्तर गया और मैंने काफी बदसलूकी की। फिर मैं एक दिन शूटिंग कर रहा था, कुछ पुलिस ऑफिसर आए और उन्होंने बड़े ही प्यार से मुझसे कहा- हमें आपसे कुछ सवाल पूछने हैं।' खबर के मुताबिक इसके बाद शाहरुख खान ने कहा कि जब वह जेल में पहुंचे तो वह जगह काफी गंदी थी। वह बहुत छोटी से जेल थी। जैसा कि हम जानते हैं वहां के लोग (अपराधी) काफी बुरे चेहरे वाले होते हैं।
शाहरुख ने कहा कि इसके बाद उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि उन्हें जाने दिया जाए और वो आगे से ऐसा नहीं करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान ने अपने फिल्मी सफर को लेकर बोला है कि वह अभिनय छोड़ने वाले थे जब उन्होंने फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन में खुद के लुक को काफी भद्दा देखा। शाहरुख खान हाल ही में दिल्ली में हुए एक आयोजन में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बातें कीं और खुलासे भी किए।
अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के मुताबिक शाहरुख खान ने आयोजन में पहुंचकर अपनी फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन के बारे में बात की। उन्होंने कहा- 'इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जब मैंने पर्दे पर खुद को देखा तो मैं काफी भद्दा दिख रहा है और मेरे दिमाग में नकारात्मक विचार आ रहे थे। ऐसे रोजाना शूटिंग देखने आने वाली भीड़ की वजह से हुआ करता था। जब मैं आरके स्टूडियो में राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग कर रहा था तो भीड़ शूटिंग देखती थीं और मुझे ये लगता था कि मैं काफी भद्दा दिख रहा हूं। मैं नाना पाटेकर, अमृता सिंह और जूही चावला जैसे कलकारों के सामने के बिल्कुल साधारण अभिनय कर रहा था। खुद को देखकर मुझे ऐसा लगता था कि मैं कभी कलाकार नहीं बन पाउंगा। बावजूद इसके फिल्म के निर्देशक अजीज मिराज और जूही चावला मुझे हमेशा समझाते थे कि अंत में सब अच्छा होगा। वो दोनों मुझे झूठ बोलते रहे। मैं कभी अच्छा नहीं दिखा और हमेशा बुरा दिखता रहा लेकिन मैं बेहद भाग्यशाली महसूस करता हूं क्योंकि लोगों ने मुझे बहुत प्यार किया है।'
पढ़ें: इंटरनेट पर विद्युत जामवाल की कमांडो 3 का ट्रेलर ट्रेंडिग टॉप 5 में, अब तक इतने करोड़ लोगों ने देखा