फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने किया ऐलान, जीवन भर करेंगे एसिड हमले में बचे लोगों की मदद

Sat, 15 Apr 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 15 Apr 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan promises to help acid attack survivors rest of his life
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान ना सिर्फ बड़े स्टार हैं बल्कि उनका दिल भी किंग साइज है। आपको बता दें कि शाहरुख खान सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अतिथि वक्ता के रूप में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

यहां फिल्म महोत्सव में शामिल शाहरुख खान ने हरक्यूलिस और एक्स-मेन: दी लास्ट स्टेंड के निदेशक ब्रेट रतनर के साथ मंच साझा करते हुए एक अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक वो जीवित है तब तक वो एसिड हमले में बचे लोगों की मदद करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें- संजय कपूर की शादी के बाद करिश्मा के घर से भी आई बड़ी खुशखबरी
Shah Rukh Khan promises to help acid attack survivors rest of his life
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने कहा महिलाओं पर होने वाले एसिड हमलें भारत में होने वाले अपराधों में से सबसे खराब अपराधों में शामिल हैं। इतना ही नहीं इस हमले की शिकार कई महिलाओं पर तो इसका कुप्रभाव जीवनभर के लिए रहता है। इस हादसे की शिकार लड़कियां जीवनभर खुद के साथ हुए हादसे को भुला नहीं पाती।  

 
Shah Rukh Khan promises to help acid attack survivors rest of his life
शाहरुख खान
उन्होंने कहा कि एसिड हमलों के शिकार पीड़ितों के आकंड़ो को अगर देखा जाए तो इनमें से ज्यादातर मामले रईस परिवारों से नहीं बल्कि आम परिवारों से थे। बहरहाल शाहरुख खान जैसे सेलिब्रिटी का एसिड हमले के पीड़ितों की लिए बढ़ाया मदद का हाथ उनके लिए किसी खुशी से कम नहीं होगा। इतना ही नहीं शाहरुख एसिड हमले के पीड़ितों के उपचार के लिए भी उनका सहयोग करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan promises to help acid attack survivors rest of his life
शाहरुख खान
बहरहाल किंग खान ने हरक्यूलिस और एक्स-मेन: दी लास्ट स्टेंड के निदेशक ब्रेट रतनर के साथ मंच साझा करते हुए बताया कि कैसे हॉलीवुड को भारतीय सिनेमा के साथ सहयोग करना चाहिए ।

 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan promises to help acid attack survivors rest of his life
शाहरुख खान
​उन्होंने कहा कि अगर हॉलीवुड सिनेमा भारतीय सिनेमा को सहयोग करता है तो इससे हमें और अवसरों के मिलने की संभावना बनेगी। साथ-साथ लोगों में जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद शाहरुख ने कहा कि सफलता और विफलता क्षणिक मात्र हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed