शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में मेकर्स फिल्म की उत्सुकता बनाए रखने के लिए हर कदम फूंक-फूंककर रख रहे हैं। इस बीच निर्माताओं को फिल्म की रिलीज से पहले बड़ा झटका लगा है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने 'द वैक्सीन वॉर' पर लगाया अपना सारा पैसा, बोले- मैं अब दिवालिया हो गया
2 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस फिल्म की कुछ क्लिप कथित तौर पर निर्माताओं से चुराकर ऑनलाइन लीक कर दी गई हैं। फिल्म की निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस मामले में गुरुवार को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की, जिसमें उन्होंने कॉपीराइट के उल्लंघन का दावा किया है।
3 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार आईटी एक्ट के तहत 10 अगस्त को मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माताओं ने पांच ट्विटर हैंडल की पहचान की है, जिन्होंने जवान से लीक हुए क्लिप साझा किए हैं और उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजे हैं। कथित तौर पर एक हैंडल ने नोटिस स्वीकार कर लिया है।
4 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि यह तीसरी बार है जब जवान की कोई क्लिप या फोटो ऑनलाइन लीक हुई है। कुछ महीने पहले, फिल्म में शाहरुख खान की लड़ाई का एक स्लो-मोशन एक्शन सीक्वेंस विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गया था। उस समय भी रेड चिलीज ने क्लिपों को हटाने के लिए अदालत का रुख किया था।
5 of 5
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाद में,फिल्म से शाहरुख खान के गंजे लुक की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी लीक हो गए थे। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर तमिल डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा दीपिका पादुकोण भी विशेष भूमिका में नजर आने वाली हैं। जवान सात सितंबर को पूरे भारत में रिलीज होने वाली है।
Mandap Trailer: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, बंदूक ताने दमदार भूमिका में दिखी आम्रपाली