शाहरुख खान की बेटी सुहाना हमेशा चर्चा में बने रहना जानती हैं चाहे वो पब्लिक प्लेस में हो या फिर घर के किचन में। जी हां, हमेशा अपने फैशन और स्टाइल को लेकर ट्रेंड में रहने वाली सुहाना इस बार खाना बना रही हैं।
पढ़ें: शादी की शॉपिंग के साथ सोनम कपूर ने की हनीमून प्लानिंग, जानिए कौन से देश में जाएंगी
सुहाना की एक नई तस्वीर सामने आई है, जो उनकी अब तक की तस्वीरों से एकदम ही अलग है। पार्टियों में मस्ती करने वाली सुहाना खान किचन में खाना बना रही हैं। ब्लैक जैकेट पहने सुहाना किचन में पास्ता या नूडल्स जैसा कुछ बना रही हैं। सुहाना की ये तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है सुहाना कुकिंग करते हुए काफी इंज्वॉय कर रही हैं।
इससे पहले, सुहाना फैमिली के साथ नई दिल्ली में शादी अटेंड किया। सुहाना अपने किसी रिलेटिव की वेडिंग अटेंड करने राजधानी आई हैं, मौके पर उनकी मां गौरी खान भी मौजूद रहीं। 17 साल की सुहाना के फैन क्लब ने इस वेडिंग की कई तस्वीरें साझा की है।
सुहाना ने जो ड्रेस पहनी हैं वो बेहद खूबसूरत है। एक फंक्शन के दौरान उन्होंने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना। अपने लुक को उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप से कम्पलीट किया।
मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल से दसवीं पास करने के बाद सुहाना आगे की पढ़ाई लंदन के स्कूल में कर रही हैं। पिता की तरह सुहाना भी अपना करियर बॉलीवुड में बनाना चाहती हैं। वह एक्टिंग का शौक रखती हैं। स्कूल कॉम्पटिशन में वह अपनी एक्टिंग की कला दिखा चुकी हैं।