लंबे समय से देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर फिल्म बनाए जाने की चर्चा थी। अब आखिरकार फिल्म में सीनियर एक्टर्स मिथुन चक्रवर्ती और नसीरुद्दीन शाह को लिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने दी है। अू ताशकंद में हुई रहस्यमयी मौत के बारे में काफी कुछ जानने को मिल सकता है। ये जानकारी एक इंग्लिश डेली
'मिड-डे' के अनुसार फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 'मैंने पहले ही इस फिल्म की घोषणा करते हुए लोगों से सुझाव मांगे थे। सिनेप्रेमियों से मिलीं प्रतिक्रियाओं से मैं बेहद खुश हूं। मुझे ढेरों ई-मेल मिले। जिससे इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मेरा मानना है कि शास्त्रीजी पर की गई ये सबसे ज्यादा रिसर्च वाली फिल्म या डॉक्यूमेंट्री होगी।
विवेक अग्निहोत्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 113वें जन्मदिन पर उनके जीवन पर फिल्म बनाने की वह घोषणा कर चुके थे। उन्होंने इस बारे में लिखा था, 'मेरी यह फिल्म लाल बहादुर शास्त्री जी को समर्पित है। कृपया मुझे सपोर्ट करें और मुझे कुछ आईडिया सुझायए। शास्त्री जी को किसने मारा। इस प्रश्न का उत्तर मिलना ही चाहिए। यह वैसे पहली फिल्म होगी जो जनता के सुझाव से बनेगी।'
गौरतलब है कि 1965 युद्ध के बाद ताशकंद समझौता साइन करने के बाद शास्त्री जी का निधन हो गया था। लेकिन इसे रहस्यमय माना गया। ये भी सवाल उठाए गए कि शास्त्री जी की मौत का पोस्ट मार्टम क्यों नहीं किया गया? अब इसी रहस्य और उससे उपजे सवालों को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने शास्त्री जी पर फिल्म की तैयारी शुरू की है। मगर अभी इसकी रिलीज के बारे में नहीं बताया है।