फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान जैन के रिसेप्शन में शाहरुख ने गौरी के साथ जमकर लगाए ठुमके, बोले- 'अब तो दो लड़के भी हैं'

Wed, 05 Feb 2020 03:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 05 Feb 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan dance with gauri khan at armaan jain reception party
shah rukh khan - फोटो : social media

शाहरुख खान किसी भी इवेंट या पार्टी में जाते हैं तो अपने अंदाज से समां बांध देते हैं। चार फरवरी को कपूर खानदान की ओर से एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया। ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी धूमधाम से हुई जिसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। इस पार्टी में शाहरुख पत्नी गौरी के साथ पहुंचे जहां उन्होंने स्टेज पर खूब मस्ती की।

shah rukh khan dance with gauri khan at armaan jain reception party
shah rukh khan - फोटो : social media

परफॉर्मेंस के दौरान शाहरुख ने नकली मूंछ लगा रखी थी। गौरी के साथ शाहरुख ने पूरे फिल्मी अंदाज में डांस किया। यहां शाहरुख-गौरी ने रीमा जैन और उनके पति मनोज जैन की लवस्टोरी को स्टेज पर दिखाया। इस वजह से शाहरुख ने मनोज जैन की तरह तरह मूंछें लगा रखी थीं। 

shah rukh khan dance with gauri khan at armaan jain reception party
shah rukh khan - फोटो : social media

दोनों ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के गाने 'साडी गली' पर डांस किया। जिसके बाद शाहरुख कहते हैं, '..रीमा ने मनोज का प्यार एक्सेप्ट कर दिया, शादी भी हो गई और अब तो दो मुशटंडे लड़के भी हैं लेकिन कुछ सालों बाद रीमा की जवानी फिर मचलने लगी। उसके गाल और लाल लाल होने लगे, दिल में कुछ कुछ होने लगा। उसने सोचा क्या पता कल हो न हो...'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#shahrukhkhan #gaurikhan set the dance floor on fire. Epic ❤❤❤ #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan dance with gauri khan at armaan jain reception party
kareena karisma - फोटो : social media

कपूर खानदान में लंबे समय बाद किसी की शादी का जश्न हुआ। इस मौके पर करीना और करिश्मा कपूर ने जमकर डांस किया। करीना और करिश्मा ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूडि़यां' पर डांस किया। इस परफॉर्मेंस में उनका साथ करण जौहर ने दिया।

विज्ञापन
shah rukh khan dance with gauri khan at armaan jain reception party
armaan jain - फोटो : social media

अरमान जैन लंबे समय से अनीसा मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थे। 30 जुलाई 2019 को अरमान ने अनीसा के साथ सगाई की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अरमान ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में बतौर असिस्टेंट काम किया था। साल 2014 में अरमान ने फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी जिसके बाद अरमान का करियर आगे नहीं बढ़ सका।  

भाई अरमान की शादी में जमकर नाचीं करीना-करिश्मा, करण जौहर ने भी साथ लगाए ठुमके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed