भाई अरमान की शादी में जमकर नाचीं करीना-करिश्मा, करण जौहर ने भी साथ लगाए ठुमके
रिसेप्शन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीना और करिश्मा लंबे समय बाद स्टेज शेयर करती हुई नजर आईं। करीना और करिश्मा ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूडि़यां' पर डांस किया । इस परफॉर्मेंस में उनका साथ करण जौहर ने दिया ।
इस दौरान करीना और करिश्मा दोनों ही सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। करीना-करिश्मा के अलावा शाहरुख खान और गौरी खान ने भी जमकर ठुमके लगाए। दोनों आनंद एल राय की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के गाने ‘साड्डी गली भुलके भी’ गाने पर डांस करते दिखे ।
A post shared by Star Bollybuzz (@star__bollybuzz) on
वहीं कियारा आडवाणी ने भी 'सौदा खरा-खरा' गाने पर डांस किया । बता दें कि बिजनेसमैन अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी के साथ शादी में पहुंचे थे। अनिल अंबानी का परिवार कपूर खानदान के काफी करीब रहा है। वहीं रिसेप्शन में मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे ।
पार्टी में खास शख्स का हाथ पकड़े दिखीं नीता अंबानी, खानदान की 'छोटी बहू' बनने की चर्चा